उत्तराखंड

विद्यार्थियों ने जानी वर्चुअल लैब और रोबोटिक्स की बारीकियां

Admindelhi1
29 Oct 2026 11:16 AM IST
विद्यार्थियों ने जानी वर्चुअल लैब और रोबोटिक्स की बारीकियां
x
विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी प्रयोगों की मिली जानकारी

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय) के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में वर्चुअल लैब और रोबोटिक्स विषय पर दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के साथ उनके व्यावहारिक उपयोग और कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया गया।

आईआईटी रुड़की के सहयोग से आयोजित वर्चुअल लैब कार्यशाला में संस्थान से आए पंकज सैनी और प्रियांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न इंजीनियरिंग प्रयोगों के लिए वर्चुअल लैब के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न प्रयोग कर सकते हैं और तकनीकी अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

कार्यशाला समन्वयक अविरल अवस्थी ने बताया कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक अनुभव प्रदान करना और उनमें प्रोजेक्ट निर्माण के प्रति रुचि विकसित करना कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य रहा।

रोबोटिक्स कार्यशाला में सेंसर, मोटर, नियंत्रण प्रणाली और ऑटोमेशन की भूमिका पर चर्चा की गई। रोबोटिक्स कार के प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक एवं यांत्रिक घटकों के समन्वय, नियंत्रण तकनीक और रोबोट की कार्यप्रणाली समझाई गई।

इस अवसर पर योगेश कुमार, डॉ. आशीष धमान्दा, विकुल कुमार, संजय कुमार, देवानन्द जोशी, अपूर्व कौशिक, कृष्णवीर और प्रद्युम्न उपस्थित रहे। छात्र समन्वयक प्रिंस शर्मा, ध्रुव शर्मा, वैभव राज, शौर्य पुंडीर और आर्यन ने आयोजन एवं संचालन में सहयोग किया।

Next Story