उत्तराखंड

हल्द्वानी में छात्र संघ से जुड़े छात्र नेता फिर आपस में भिड़े

Admindelhi1
27 March 2024 11:52 AM IST
हल्द्वानी में छात्र संघ से जुड़े छात्र नेता फिर आपस में भिड़े
x
कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया

नैनीताल: हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। होली का रंग लगाने के दौरान आपस में झड़प हो गई, जो मारपीट में बदल गई। एक छात्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया।ध्रुव पांगती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मंगलवार दोपहर एक बजे काठगोदाम चौराहे पर खड़ा था। उसी समय 12 लोग अलग-अलग स्कूटी से आए। उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका हाथ टूट गया और मेरे साथी का मोबाइल टूट गया।

जब इलाज कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी छात्रों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बेस अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार तोड़ दी। ध्रुव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Story