उत्तराखंड

निलंबन के बाद स्कूल पहुंचा छात्र, प्रिंसिपल से मारपीट का आरोप

nidhi
18 Oct 2026 8:59 AM IST
निलंबन के बाद स्कूल पहुंचा छात्र, प्रिंसिपल से मारपीट का आरोप
x
गेट पर रोकने पर प्रिंसिपल से भिड़ा दसवीं का छात्र
हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र के एक अशासकीय स्कूल में निलंबित छात्र पर प्रिंसिपल से मारपीट करने का आरोप लगा है। दसवीं का छात्र शनिवार को स्कूल पहुंचा था। प्रिंसिपल ने उसे गेट पर रोककर बाहर जाने को कहा तो विवाद हो गया। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शिक्षकों ने छात्र के व्यवहार को लेकर कई बार प्रिंसिपल से शिकायत की थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उसे स्कूल से निलंबित किया गया था। इसके बावजूद वह शनिवार को स्कूल में प्रवेश करने पहुंच गया। आरोप है कि गेट पर रोके जाने पर छात्र प्रिंसिपल से उलझ गया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह वहां से चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
घटना के बाद छात्र के परिजन प्रिंसिपल से बातचीत कर समझौते का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, समझौता होने की पुष्टि नहीं हुई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story