उत्तराखंड

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Harrison
9 Oct 2023 6:40 PM GMT
दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही मौत, एक गंभीर रूप से घायल
x
उत्तराखंड | उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग में चीनी मिल के पास बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधम सिंह नगर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत
उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग में चीनी मिल के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन बाइक सवारों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बाइकों की टक्कर में दो की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के मुताबिक चीनी मिल के पास पीलीभीत से सितारगंज की ओर आ रही बाइक की टक्कर बरेली की ओर जा रही बाइक से हो गई। सितारगंज की ओर आ रही बाइक में सुखदेव सिंह (28) सवार थे। जबिक बरेली की ओर जा रही बाइक में भगवान दास, रिंकू सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुखदेव सिंह और भगवानदास की मौके पर ही मौत हो गई।
एक गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में बाइक सवार रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Next Story