अवैध खनन पर Strictness , नदियों-नालों के चैनलाइजेशन के निर्देश

Dehradun.देहरादून। मानसून को लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों में भी तेजी आ गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने चारधाम यात्रा और आगामी मानसून सत्र को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जिसमें विभिन्न विभागों की मानसून पूर्व तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नदी-नालों को चैनलाइज करने और अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं व संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को देहरादून में वन मुख्यालय के मंथन सभागार में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष रुहेला ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी विभागों को आपदा राहत व बचाव कार्यों में टीम भावना व सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा। सिंचाई विभाग को बारिश से पहले नदी, नहर व नालों को चैनलाइज करने के निर्देश दिए। नालों व नालों की समुचित सफाई कराने के निर्देश





