उत्तराखंड

पथरी की ऑपरेशन के दौरान पित्त की थैली में मिला विचित्र कीड़ा, डॉक्टर भी रह गए हैरान

Kajal Dubey
2 Jun 2022 2:28 PM GMT
पथरी की ऑपरेशन के दौरान पित्त की थैली में मिला विचित्र कीड़ा, डॉक्टर भी रह गए हैरान
x
पित्त में पथरी का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर तब हैरान हो गए जब पथरी की जगह पित्त की थैली में विचित्र कीड़ा मिला।
पित्त में पथरी का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर तब हैरान हो गए जब पथरी की जगह पित्त की थैली में विचित्र कीड़ा मिला। डॉक्टरों के मुताबिक यह विचित्र कीड़ा दस लाख मामलों में से किसी एक में होता है। ऑपरेशन के बाद अब अस्पताल में किशोरी पूर्ण रूप से स्वस्थ है। उसका आयुष्मान कार्ड से उपचार चल रहा है।
मुरादाबाद ठाकुरद्वारा निवासी नसीम अहमद की 14 वर्षीय पुत्री इलमा रामनगर में अपनी नानी के यहां आई थी। यहां उसके पेट में दर्द उठने लगा तो परिजनों ने उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अल्ट्रासाउंड के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी के पित्त की थैली में पथरी बताई। किशोरी का आयुष्मान कार्ड बना हुआ था। परिजनों ने उसे रामनगर के बृजेश अस्पताल में दिखाया। अस्पताल के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने पथरी का ऑपरेशन किया।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जब ऑपरेशन किया तो पित्त की थैली में पथरी नहीं मिली। यह जानना जरूरी था कि अल्ट्रासांउड में पथरीनुमा चीज क्या थी। पित्त की थैली को देखा तो उसमें एक विचित्र कीड़ा था। जिसे निकाल दिया गया। अब किशोरी स्वस्थ है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
अधपका मांस खाने से शरीर में पहुंचा
डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इस विचित्र कीड़े को लीवर फूल्क कहा जाता है। अधपका मांस खाने से यह कीड़ा शरीर में चला जाता है और पित्त की थैली में घुस जाता है। यह कीड़ा अधिकतर मांस के जरिये ही शरीर में जाता है। रामनगर में इस तरह का यह पहला मामला है। ऐसा मामला पहले कभी उनके सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला दस लाख लोगों में किसी एक में मिलता है।
Next Story