उत्तराखंड

दीपावली मिलन कार्यक्रम में मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे

Admin Delhi 1
27 Oct 2022 12:33 PM GMT
दीपावली मिलन कार्यक्रम में मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे
x

हल्द्वानी न्यूज़: पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में खलल पड़ गया। मामूली कहासुनी के बाद यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दो लोग घायल हो गए। मौके पर पूर्व विधायक को बीच-बचाव कराना पड़ा। मुखानी पुलिस ने लाठी-डंडे चलाने वाले पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिश्रा कुंज हाईडिल गेट काठगोदाम निवासी देवेन्द्र सिंह मेहरा पुत्र गुसाई सिंह मेहरा ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में कहाकि बीती 25 अक्टूबर को भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के लालडांठ रोड स्थित कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रात दस बजे वह कैलाश व्यू कालोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी मौसेरे भाई गिरीश सिंह नेगी पुत्र लाल सिंह नेगी के साथ गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में मुकुल विहार कालोनी लालडांठ निवासी अजय सिजवाली पहले से मौजूद थे।

यहां मौसेरे भाइयों की अजय से कहासुनी हो गई। जिसके कुछ देर बाद अजय अपने पुत्र होरित, मोहित व एक व्यक्ति के साथ कार्यालय में आ धमके और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहां पर मौजूद पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी व कुन्दन नयाल ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। जिसके बाद पूर्व विधायक ने मौसेरे भाइयों को इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवेंद्र को एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि गिरीश के नाक की हड्डी टूट गई और सिर व छाती पर गंभीर चोट आई। मुखानी पुलिस ने देवेंद्र की तहरीर पर सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story