उत्तराखंड

ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
5 Sept 2022 5:38 PM IST
ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
x

देहरादून न्यूज़: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार की भर्तियों ने बेरोजगारों की परेशानी बढ़ाने का काम किया है। अब वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती प्रकरण में नकल करवाने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रविंदर निवासी लक्सर और प्रशांत निवासी खानपुर के रूप में हुई है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अभ्यर्थियों से चार लाख से पांच लाख रुपये लिए और उन्हें नकल करवाई। आरोपियों ने यह धनराशि आगे अपने साथियों को भिजवाई। वहीं एसटीएफ ऑनलाइन पेपर करवाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

बताते चलें कि एसटीएफ की ओर से यूकेएसएसएसी पेपर लीक मामले में अब तक तीन भर्तियों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और तीनों में 36 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें स्नातक स्तर की परीक्षा में 34 जबकि वन रक्षक भर्ती में दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Next Story