उत्तराखंड

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की घोषणा की, देखें पूरी लिस्ट

Admin Delhi 1
23 Aug 2022 8:36 AM GMT
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की घोषणा की, देखें पूरी लिस्ट
x

देहरादून न्यूज़: उत्तराखंड में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की नई टीम की घोषणा हो गई। केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में तीनों महामंत्री बदले गए हैं। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की बैठक के बाद नई टीम के नाम फाइनल कर दिए गए थे।

मदन कौशिक को हटाने के बाद महेंद्र भट्ट के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही नए टीम की तैयारी शुरू हो गई थी। इसमें पहले से चर्चा थी कि नए कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। हालांकि टीम के पुराने पदाधिकारियों की भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश महामंत्री का सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। पिछली टीम में भी कुमाऊं से ही दो महामंत्री सुरेश भट्ट व राजेंद्र भंडारी शामिल थे। इन दोनों को नई टीम में जगह नहीं मिली है। इनकी जगह पर नैनीताल से राजेंद्र सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वह अभी तक प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं ऊधम सिंह नगर के खिलेंद्र चौधरी को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दे दी गई है। इन नए चेहरों को लेकर भी पार्टी ने कई तरह तरह के संतुलन साधने की कोशिश की है।








Next Story