रुड़की में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दम

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में नारसन ब्लॉक के लिब्बरहेड़ी गांव स्थित चंदगीराम सर्वजन हितकारी ओम व्यायाम शाला में राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल ने किया। इस अवसर पर केसरी पहलवान ओमवीर और संघ कोषाध्यक्ष राहुल प्रभात शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रती कृष्णा आर्या को सम्मानित किया।
फ्री स्टाइल कुश्ती में 57 किलोग्राम वर्ग में नितिन कुमार, 61 किलोग्राम में मोहित कुमार नौटियाल, 65 किलोग्राम में वासिल, 70 किलोग्राम में मोहित लोहान और 74 किलोग्राम में देव चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं 79 किलोग्राम में शुभम, 86 में कुणाल, 92 में सत्यम कुमार, 97 में अवतार सिंह और 105 किलोग्राम में मुख्तार अहमद विजेता रहे।
ग्रीको रोमन कुश्ती में 55 किलोग्राम वर्ग में सचिन, 60 में अमित कुमार, 67 में आदित्य कुमार, 72 में अनस, 82 में आकर्ष मिश्रा, 87 में प्रद्युम्न, 97 में गौरव राव और 130 किलोग्राम वर्ग में उमंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान रेफरी, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।





