उत्तराखंड

राज्य कर्मचारियों को स्थापना दिवस के मौके पर मिल सकती है डीएम की सौगात

Admin Delhi 1
28 Oct 2022 1:35 PM GMT
राज्य कर्मचारियों को स्थापना दिवस के मौके पर मिल सकती है डीएम की सौगात
x

देवभूमि देहरादून न्यूज़: सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब इसको लागू करने के लिए राज्य सरकार ने स्थापना दिवस का दिन चुना है। मिली जानकारी के अनुसार नौ नवंबर को डीए जारी होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस और चार प्रतिशत डीए देने पर सहमति बनी थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन दोनों प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। सीएम ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे दी। डीए की मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री के पास है।

महंगाई भत्ते के भुगतान से राजकोष पर सालाना 576 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्त विभाग धनराशि की व्यवस्था कर रहा है। माना जा रहा है कि नजदीक आ रहे है राज्य स्थापना दिवस तक डीए टल सकता है। मुख्यमंत्री स्थापना दिवस के अवसर पर डीए की सौगात दे सकते हैं।

Next Story