उत्तराखंड

स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेगी उत्तराखंड का दौरा

Admindelhi1
10 April 2024 5:07 AM GMT
स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को करेगी उत्तराखंड का दौरा
x
रामनगर और रुड़की में होगी चुनावी रैली

देहरादून: कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की रामनगर और हरिद्वार सीटों के रूड़की में चुनावी रैलियां करेंगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की यह पहली चुनावी रैली होगी. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम तय हो गया है। गढ़वाल सीट की रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेगी. इसी दिन रूड़की, हरिद्वार सीट पर चुनावी सभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगे.

प्रियंका दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वाह्न 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, रामनगर (नैनीताल) पहुंचेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रूड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने कहा कि पार्टी ने प्रियंका गांधी की चुनावी रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

कहा, इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी की चुनावी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है.

Next Story