उत्तराखंड

महिलाओं का राज्य निर्माण में खास योगदान

Admin Delhi 1
8 Feb 2023 4:51 PM IST
महिलाओं का राज्य निर्माण में खास योगदान
x

रामनगर: प्रदेश की महिलाओं ने इस राज्य के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। बहुत सी महिलाओं ने इस राज्य को बनाने में अपनी कुर्बानी दी है। पुरुषों के साथ महिलाओं को भी इस राज्य में बराबर सम्मान मिल रहा है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान और अन्य सैकड़ों पदों पर महिलाएं बैठी हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि लोग आज भी उनके शासनकाल को याद करते हैं।

Next Story