उत्तराखंड

कुछ लोगो ने घर में घुसकर किसान को जमकर पीटा, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
27 Oct 2022 6:15 PM IST
कुछ लोगो ने घर में घुसकर किसान को जमकर पीटा, मामला दर्ज
x

हल्द्वानी न्यूज़: कुछ लोगों ने एक किसान के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी और उसका हाथ तोड़ दिया। घायल की पत्नी की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलम विहार छड़ायल निवासी नीता जोशी पत्नी गोकुल चंद्र जोशी ने पुलिस को बताया कि बीती 25 अक्टूबर को उनके पति गोकुल खेत में धान काट रहे थे। तभी सोबन सिंह कनवाल, शीला कनवाल, भुवन रौतेला और तुलसी रौतेला ने उन्हें पीट दिया। जिसके बाद गोकुल घर आ गए और बच्चों के साथ पटाखे फोड़ने लगे।

इसी बीच आरोपी घर आ धमके और फिर से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गोकुल का हाथ टूट गया। मुखानी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Next Story