
चंपावत: देवीधुरा बग्वाल मेले के दौरान ड्यूटी निभाते हुए चंपावत पुलिस के कांस्टेबल गोकुल टम्टा ने मृत्अयु हो गई।
जानकारी के अनुसार, मेले के दिन छत पर खड़े लोगों को हटाने के लिए गोकुल टम्टा छत पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान जिस सरिये को उन्होंने सहारा लिया, वह अचानक मुड़ गया, जिससे वे छत से सिर के बल नीचे गिर पड़े। गंभी घायल अवस्था में उन्हें तत्काल हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
कांस्टेबल गोकुल की आकस्मिक मृत्यु से चंपावत पुलिस परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीओ शिवराज सिंह राणा, सीओ बंदना वर्मा, आरआई भगवत सिंह राणा, एसएचओ अशोक कुमार, एसआई मनीष खत्री, ललित पांडे, कोतवाल बी.एस. बिष्ट सहित समस्त पुलिस बल और स्थानीय जनता ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बताया जा रहा है कि गोकुल टम्टा कुछ माह पूर्व ही उधमसिंहनगर से स्थानांतरण होकर चंपावत आए थे।





