उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल रेबीज का इंजेक्शन हुआ खत्म, लोग हुए परेशान

Admin Delhi 1
28 Oct 2022 2:06 PM GMT
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल रेबीज का इंजेक्शन हुआ खत्म, लोग हुए परेशान
x

हल्द्वानी न्यूज़: सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में रेबीज के इंजेक्शन खत्म हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग बाजार से इंजेक्शन खरीद कर लगवा रहे हैं। बेस अस्पताल में प्रतिदिन 70 से अधिक लोग रेबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पिछले एक सप्ताह से इंजेक्शन खत्म होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग बिना इंजेक्शन लगाए वापस जा रहे हैं। वहीं कुछ बाजार से इंजेक्शन खरीद कर बेस अस्पताल में लगवा रहे हैं। बाजार में रेबीज के एक वाइल की कीमत 350 रुपये हैं, जिसमें चार इंजेक्शन होते हैं।

अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सविता हयांकी ने बताया कि वैक्सीन टेस्टिंग के कारण लैब से इंजेक्शन की सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए सीएमओ स्तर से इंजेक्शन की मांग की गई है। आज या कल तक अस्पताल में इंजेक्शन उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Next Story