उत्तराखंड
Kanwar Yatra को निशाना बना रहे थे तस्कर, पौड़ी में चरस के साथ हुए गिरफ्तार
Tara Tandi
14 July 2025 5:31 PM IST

x
Pauri Garhwal पौडी गढ़वाल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र पौड़ी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े संदिग्धों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें.
चरस के साथ गिरफ्तार हुए बाइक सवार युवक
एसएसपी के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 1 किलो से अधिक अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है. युवकों की पहचान हरीश निवासी नजीबाबाद और संजीव कुमार छेत्री उर्फ छोटू के रूप में हुई है.
चरस को कांवड़ यात्रा में सप्लाई करने का था प्लान
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त चरस को वह हरिद्वार और ऋषिकेश में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सप्लाई करने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
TagsKanwar Yatraनिशाना बना तस्करपौड़ी चरस गिरफ्तारsmuggler became the targetPauri hashish arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





