उत्तराखंड

सर कटी लाश का मामला, 9 साल में अब तक नहीं हो पाया मामले का खुलासा

Admin2
9 Jun 2022 6:10 PM IST
सर कटी लाश का मामला, 9 साल में अब तक नहीं हो पाया मामले का खुलासा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पुलिस के गुमशुदा रजिस्टर में आज भी उसका नाम सिर कटी लाश है। मामला राजधानी के हाई सिक्योरिटी कैंट क्षेत्र में राजभवन के पास जंगल का था। यहां रोजाना कई महिलाएं कूड़ा बीनने आती थीं। इनमें से बीना और कुंती नाम की महिलाओं ने यहां एक बोरा देखा तो उसका मुंह खोल दिया।बोरे का मुंह खुलते ही एक हाथ बाहर आया। यह देखते ही दोनों के होश उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि वह एक युवती की लाश थी, जिसका सिर गायब था। महिला के हाथों और पैर के नाखूनों पर नेल पॉलिश लगी हुई थी।मामला ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा गया। आसपास के क्षेत्रों में प्रेम प्रसंगों के विवादों की जानकारी भी ली गई। मौजूदा समय में इस लाश की शिनाख्त होना लगभग नामुमकिन है। लिहाजा, कागजी तलाश ही जारी है। युवती को डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के रजिस्टर में नौ साल पहले सिर कटी लाश नाम मिला था।

सोर्स-amarujala

Next Story