उत्तराखंड

गिरफ्तार हुआ शाहरुख, अंकिता वाला कांड दोहराने की कोशिश

Admin4
9 Sep 2022 5:45 PM GMT
गिरफ्तार हुआ शाहरुख, अंकिता वाला कांड दोहराने की कोशिश
x

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। परिवहन मुख्यालय में तैनात ARTO आनंद जायसवाल को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चालान की राशि में हेरफेर का है।

दरअसल ये पूरा मामला 2010 से 2015 तक का है। आनंद जायसवाल 2010 से 2015 तक एआरटीओ ऋषिकेश थे। आरोप है कि आनंद जायसवाल ने वाहनों के चालान की राशि में हेरफेर कर 29.32 लाख रुपये का गबन कर दिया। ये मामला 2016 में खुला और इस मामले में आनंद जायसवाल पर 2017 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इसके बाद आनंद जायसवाल के खिलाफ विभागीय जांच शुरु कर दी गई। विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और आनंद जायसवाल को परिवहन मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

इसी दौरान विभाग ने विजिलेंस को जांच दे दी। विजिलेंस ने जांच की तो पता चला कि वाहनों का चालान करते समय राशि अधिक ली जाती है लेकिन सरकारी खाते में कम राशि जमा होती थी। चालान रसीद पर ओवरराइटिंग भी की जाती थी। आनंद जायसवाल ने ओवरराइटिंग कर कर के 29.32 लाख रुपए का गबन कर दिया।

इसी मामले में 28 मार्च 2017 को उनके खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बुधवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ में आनंद ने जब संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो उन्हें विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया।उत्तराखंड में लव जिहाद के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें युवकों ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवतियों का शोषण किया।

Shahrukh arrested for threatening girl in Rudrapur

इस बार मामला ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर का है। जहां एक 24 साल के मुस्लिम युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और धमकाने का आरोप लगा है। आरोपी ने महिला को झारखंड की अंकिता की तरह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार को एक महिला ने रुद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। जब युवती को युवक की सच्चाई का पता चला तो आरोपी ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया। वो उसे झारखंड की अंकिता की तरह अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। गौरतलब है कि अंकिता झारखंड के दुमका जिले की एक छात्रा थी, जिसे कुछ दिन पहले एक सिरफिरे ने जिंदा जला दिया था। आगे पढ़िए

महिला ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम राजकुमार निवासी गदरपुर बताया था, जबकि उसका नाम शाहरुख है। वह धोखेबाज होने के साथ-साथ 'लव जिहाद' ग्रुप का सदस्य भी है और उसने कई हिंदू महिलाओं का जीवन बर्बाद किया है। सच पता चलने पर पीड़ित ने शाहरुख का फोन उठाना बंद किर दिया था, जिसके बाद आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। वो उस का हर वक्त पीछा करता था। बुधवार को शाहरुख ने उसे गाबा चौक के पास बुलाया और उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि साथ चलने का दबाव भी बनाया। महिला ने जब शोर मचाया तो वह भाग गया। बहरहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर शाहरुख के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 153ए, 323, 354, 354 ए, 354 डी, 417, 420, 504, 506 और 386 के तहत एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को आरोपी को काशीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Next Story