
x
महिला हेल्प लाइन प्रभारी एवं थानाध्यक्ष ने विवेचना शुरू
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में बच्चों के यौन उत्पीडऩ प्रकरण में आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी ने बीती शाम अपर निदेशक (कुमाऊं) को संस्तुति की थी।साथ ही विभागीय स्तर पर समिति गठित कर जांच जिला शिक्षाधिकारी (डीइओ) को सौंप दी गई है। उधर कानूनी जांच रेगुलर पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बाद महिला हेल्प लाइन प्रभारी एवं थानाध्यक्ष ने विवेचना शुरू कर दी है। वहीं कथित अवकाश पर चल रहे शिक्षक पर शिकंजा भी कसता जा रहा है।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत (ताड़ीखेत ब्लॉक) में तैनात शिक्षक ऐवरन सिंह गंगवार पर क्षेत्र के कुछ अभिभावकों ने उनके बच्चों के यौन उत्पीडऩ का सनसनीखेज आरोप लगाया था। कुछ विद्यार्थियों के स्कूल न जाने की जिद पर अभिभावकों ने कुरेदा तो मामला खुला था। इस पर जनाक्रोश भड़क उठा था। बीती गुरुवार को ग्रामीण व अभिभावकों ने विद्यालय पहुंच हंगामा काटा। इसके बावजूद कार्रवाई न होने पर विगत शुक्रवार को गुस्साए लोग दिनभर तहसील मुख्यालय में डेरा डाले रहे।तहरीर पर नायब तहसीलदार ने हालांकि शाम को पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
Next Story





