उत्तराखंड

सात महीने की बच्ची की आग में झुलसकर मौत, रेंगते हुए चूल्हे के पास पहुंची

jantaserishta.com
13 May 2022 12:16 AM IST
सात महीने की बच्ची की आग में झुलसकर मौत, रेंगते हुए चूल्हे के पास पहुंची
x
पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा: स्याल्दे तहसील के उप्राडी ग्राम पंचायत के छबोलाछना गांव में सात महीने की बच्ची की आग में झुलसकर मौत हो गई। वह रेंगते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई थी।

गांव के खीमराम बृहस्पतिवार सुबह कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी सुबह उठी तो गोशाला में चली गई। कुछ देर बाद उनकी सात महीने की बेटी भी उठ गई। बताया जा रहा है कि वह रेंगते हुए जलते हुए चूल्हे के पास पहुंच गई। अचानक आग ने बच्ची को चपेट में ले लिया।
कमरे में सो रहे खीमराम ने भी बच्ची की आवाज नहीं सुनी। कुछ देर में बच्ची की मां लौटकर आई तो उसने बच्ची को आग की चपेट में देखा, तब तक बच्ची काफी झुलस गई थी। आननफानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी देघाट ले गए। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। बच्ची को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन आधे रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story