उत्तराखंड

देखें तस्वीरें: दीपावली के मौके पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, पांच नवंबर को पीएम पहुंचेंगे

jantaserishta.com
4 Nov 2021 2:00 PM IST
देखें तस्वीरें: दीपावली के मौके पर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, पांच नवंबर को पीएम पहुंचेंगे
x
जानें कैसी है तैयारी?

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ धाम आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की केदारनाथ की यह पांचवीं यात्रा होगी। राज्य सरकार की तरफ से उनके दौरे की तैयारियां को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी का चारधाम खासकर केदारनाथ को लेकर अटूट श्रद्धा व लगाव है। केदारनाथ में वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केंद्र में जब मोदी सरकार आई तो उन्होंने पुनर्निर्माण के कार्यों पर विशेष फोकस किया और निर्माण कार्यों के लिए बजट कभी भी आड़े नहीं आने दिया।

मोदी के दौरे से पहले बुधवार को सीएम पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने भी पुनर्निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। मोदी पौने चार सौ करोड़ के कार्यों का केदारनाथ में लोकापर्ण व शिलान्यास भी करेंगे। इनमें आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि के साथ ही सरस्वती और मंदाकिनी नदी के तट पर प्रोटक्शन वाल, मंदाकिनी पर पुल का शुभांरभ, तीर्थ पुरोहितों के पांच ब्लाकों का शुभारंभ के साथ ही अन्य पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं।
धाम में अब तक चार गुफाएं भी बन कर तैयार हो चुकी हैं। मोदी शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने उनके दौरे के मद्देनजर केदारघाटी में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है।
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की केदारनाथ की यह पांचवीं यात्रा होगी। इससे साबित होता है कि केदारबाबा और चारधाम को लेकर उनमें अटूट श्रद्धा व लगाव है। पीएम के रूप में वे सबसे पहले तीन मई, 2017 को केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसके बाद वे 20 अक्तूबर 2017, सात नवंबर 2018, 18मई 2019 को धाम में आकर पुनर्निर्माण कार्यों का कार्यों का जायज ले चुके हैं। 18 मई 2019 में केदारनाथ में एक गुफा में वे ध्यान भी कर चुके हैं और रात भी इसी गुफा में रहे। अब उनका यह केदारनाथ की पांचवी यात्रा होगी।
मोदी नियमित तौर पर केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की मानिटरिंग दिल्ली से ही ड्रोन के जरिए करते रहे हैं। पुनर्निर्माण के छोटे से छोटे कार्यों से वाकिफ होकर अफसरों को उसमें बदलाव के लिए सुझाव देते हैं। 12 से अधिक बार वे ड्रोन के जरिए वहां के कार्यों की पड़ताल कर चुके हैं। इसके साथ बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की मंजूरी भी पीएमओ के स्तर से फाइनल की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना व संकल्पलना है कि उत्तराखंड आने वाले समय में अध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी बनें। ताकि पूरी दुनिया के लोग यहां अध्यात्मिक शांति व प्रार्थना के लिए यहां आ सके। हमारे लिए यह गौरव का क्षण है कि पीएम मोदी इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले किसी ने इस दिशा में सोचा भी नहीं था। मोदी प्रधानमंत्री के रूप में हमें ऐसे सेवक मिले हैं जिनकी केदारबाबा में अनंत भक्ति और श्रद्धा है। केदारनाथ में अब तक ऐसे काम हो चुके हैं, जिनकी परिकल्पना करना भी मुश्किल था। इससे निश्चित तौर पर तीर्थयात्रियों को बड़ा सकून का एहसास होगा।
पुष्कर धामी मुख्यमंत्री


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story