उत्तराखंड

SDRF की टीम ने कल्याणी नदी में बहे युवक के लिए शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Shreya
19 July 2023 4:26 PM IST
SDRF की टीम ने कल्याणी नदी में बहे युवक के लिए शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
x

उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में बुधवार को एक युवक नदी के बहाव में बह गया। जानकारी के मुताबिक रंपुरा के इमली मोहल्ला क्षेत्र में कल्याणी नदी में युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

SDRF की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

कल्याणी नदी के तेज बाहव में बहे युवक की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल युवक की खोजबीन शुरू की। फिलहाल अभी तक एसडीआरएफ की टीम को कामयाबी हाथ नहीं लगी है। टीम द्वारा युवक का सर्चिंग अभियान जारी है।

Next Story