उत्तराखंड
चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल अचानक हुए लापता, प्रशासन में मचा हड़कंप
Admin Delhi 1
12 Sept 2022 8:41 PM IST

x
चंपावत न्यूज़: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। एसडीएम के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मचा गया है।
एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे, लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगा दी हैं।
Next Story





