उत्तराखंड

एसडीएम दफ्तर और कार्यालय हुए न्यू कलेक्ट्रेट में शिफ्ट

Admin2
24 May 2022 3:25 PM IST
एसडीएम दफ्तर और कार्यालय हुए न्यू कलेक्ट्रेट में शिफ्ट
x
अल्मोड़ा एवं तहसीलदार कार्यालय

अल्मोड़ा में विकास भवन के पास बने नवीन कलक्ट्रेट में अब अल्मोड़ा एसडीएम दफ्तर और तहसील कार्यालय भी शिफ्ट हो गया है। अब तक यह दफ्तर कचहरी बाजार मल्ला महल (पुराने कलक्ट्रेट)से संचालित हो रहे थे। उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत कार्यालय उप जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं तहसीलदार कार्यालय अल्मोड़ा के समस्त पटलों का कार्य जो कचहरी बाजार मल्ला महल से संचालित हो रहा था। उक्त कार्यालयों से संबंधित समस्त पटलों का कार्य 24 मई 2022 से नवीन कलक्ट्रेट भवन से संपादित किए जाएंगे।

Next Story