उत्तराखंड

भारत को जानो प्रतियोगिता में रुड़की और हरिद्वार के स्कूलों ने मारी बाजी

Admindelhi1
25 Nov 2026 12:01 PM IST
भारत को जानो प्रतियोगिता में रुड़की और हरिद्वार के स्कूलों ने मारी बाजी
x
रुड़की का स्कूल सीनियर और हरिद्वार का डीएवी जूनियर वर्ग में बना चैंपियन

हरिद्वार: भारत विकास परिषद की उत्तराखंड पश्चिम खंड की प्रांतीय स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता में रुड़की और हरिद्वार के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुड़की और जूनियर वर्ग में डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का आयोजन बहादराबाद स्थित एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी एकेडमी में किया गया। इसमें प्रांत की 14 शाखाओं की सीनियर और जूनियर वर्ग की 13-13 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने किया।

सीनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल कोटद्वार दूसरे और डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेवला कलां देहरादून दूसरे और एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देहरादून तीसरे स्थान पर रहा।

दोनों वर्गों की विजेता टीमें दिसंबर में मेरठ में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड पश्चिम खंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Next Story