उत्तराखंड

नशे के व्यापार में लिप्त मिले सरपंच और उनकी पत्नी, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

Ashwandewangan
18 May 2023 12:08 PM IST
नशे के व्यापार में लिप्त मिले सरपंच और उनकी पत्नी, पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार
x

उत्तराखंड: रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सपेरा बस्ती का सरपंच अपनी पत्नी के साथ मिलकर नशे का व्यापार करता था। दोनों के पास से सात किलो से अधिक का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सपेरा बस्ती में छापेमारी

एसओ रायपुर कुंडन राम ने बताया कि कुछ समय से गांजा तस्करी कि शिकायते मिल रही थी। बीते दिनों पहले पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ पकड़ा था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ में पता चला की सपेरा बस्ती के लोग नशा तस्करी में लिप्त है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सपेरा बस्ती में छापा मारा।

पत्नी के साथ मिलकर कर रहा था नशे का व्यापार

छापेमारी के दौरान पूछताछ में पाया गया की सपेरा बस्ती का सरपंच विजय नाथ गांजा बेचता है। नशे के व्यापार में उसकी पत्नी विनीता नाथ भी संलिप्त है। जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए गया। उनके घर से सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। विजय नाथ पिकअप वाहन चलता है।

विजय नाथ छोटी छोटी मात्रा में लोगों तक गांजा पहुंचता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story