उत्तराखंड

नैनीताल से कंबोडिया तक सागर की उड़ान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:40 AM IST
नैनीताल से कंबोडिया तक सागर की उड़ान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
x
नैनीताल के सागर पेश करेंगे भारत की चुनौती, रक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल निवासी खिलाड़ी सागर सिंह अधिकारी छठी एशियन वोविनाम चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कंबोडिया पहुंच गए हैं। राजधानी नोम पेन्ह में 24 से 30 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सागर 48 से 51 किलोग्राम फाइटिंग भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे।

प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले भारतीय वोविनाम दल ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। रक्षा मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ी सागर के भारतीय दल में चयन से उनके परिवार, प्रशिक्षकों और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

क्लब के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने सागर के चयन को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि सागर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे और उत्तराखंड सहित देश का नाम रोशन करेंगे।

Next Story