
x
संबाददाता: दीपक कुकरेजा
उत्तराखंड: रुद्रपुर में हुई बारिश के कारण बाजार की सड़को में जल भराव होने के विरोध में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सड़क पर भरे पानी के बीच व्यापारियों के साथ बैठ कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों पर जल भराव की समस्या को लेकर हीला-हवाली का आरोप लगाया।
देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आलम ये है कि रुद्रपुर की सड़के पानी से लबा-लब भरी हुई है। बाजार में पानी भरने से व्यापारियों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांधी मैदान से लेकर अंबेडकर पार्क, सहित डॉक्टर कालोनी रोड भी पानी से फुल है।
जिसको लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने सड़क में भरे पानी के बीचों बीच बैठ कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के कारण व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। जल भराव होने से दुकानों में पानी घुस रहा है और समान खराब हो रहे है।
कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इसे लेकर ज्ञापन भी सौपा गया है। लेकिन अब तक पानी के निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। आज व्यापारियों ने पानी में बैठ कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

Rani Sahu
Next Story