उत्तराखंड
Rudrapur: दस्तावेज लेखक और अधिवक्ता का नौवें दिन भी धरना जारी
Admindelhi1
1 March 2025 1:50 PM IST

x
"धरना नौवें दिन भी जारी"
रुद्रपुर: यूसीसी में वसीयत और विवाह पंजीकरण के कार्यों से दूर करने के विरोध में वकीलों और दस्तावेज लेखकों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा।
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हुए धरने को संबोधित करते हुए गुरदीप सिंह ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के विरुद्ध नए कानून व अधिनियम लाकर उन्हें उनके कार्यों से विरत करने का काम कर रही है। सरकार ने यूसीसी लागू करने के बाद विवाह व इच्छा पत्र पंजीकरण के कार्यों से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों की सहभागिता से उन्हें बाहर कर दिया है।
जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। वहां मुनीश गिरी, अशोक चंद्र, प्रमोद मित्तल, अशोक कुमार सागर, जसपाल सिंह, महिपाल सिंह, रोहन मिश्रा, दीपक कुमार आदि थे।
Tagsउत्तराखंडरुद्रपुरदस्तावेज लेखकअधिवक्तानौवें दिनधरनाजारीUttarakhandRudrapurdocument writeradvocateninth daydharnacontinuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





