उत्तराखंड

Rudrapur : नकाब पोशों का आतंक, फैक्ट्री कर्मी से लूट; सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है पुलिस

Ashish verma
25 May 2025 9:20 PM IST
Rudrapur : नकाब पोशों का आतंक, फैक्ट्री कर्मी से लूट; सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है  पुलिस
x
नकाब पोशों का आतंक

Rudrapur.रुद्रपुर। शमशान घाट रोड पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा लहराकर दहशत फैला दी। इस दौरान उन्होंने हवा में फायरिंग भी की। साथ ही वहां मौजूद एक फैक्ट्री कर्मी से तमंचे के बल पर 8500 रुपये लूट लिए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे ट्रांजिट कैंप के शमशान घाट रोड पर कुछ दुकानें खुली थीं और आसपास रहने वाले लोग बाहर खड़े थे।

इसी बीच चार-पांच बाइकों पर सवार नौ-दस नकाबपोश वहां पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और तमंचे से हवा में फायरिंग कर दी, जिससे दहशत फैल गई।इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद शमशान घाट रोड निवासी फैक्ट्री कर्मी प्रेम पाल पर तमंचा तान दिया। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज कर 8500 रुपये लूट लिए। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली।


Next Story