उत्तराखंड
Rudrapur: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में हुई 15 लाख की चोरी ,दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार
Tara Tandi
15 Oct 2024 3:43 PM IST

x
Rudrapur रुद्रपुर। थाना पंतनगर इलाके की कलेक्ट्रेट कॉलोनी में हुई 15 लाख की चोरी का पर्दाफाश करते हुए सिडकुल पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और शत-प्रतिशत की रिकवरी भी की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि 12 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कॉलोनी थाना पंतनगर निवासी अरविंद सिंह ने घर में लाखों के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे व सुरागरसी के आधार पर 24 घंटे के अंदर ही ग्राम खाता देवरनिया बरेली यूपी निवासी सुनील कुमार और भवानी प्रसाद उर्फ बंटी को सिडकुल चौकी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए जेवरात की शत-प्रतिशत रिकवरी भी पुलिस ने कर ली है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
TagsRudrapur कलेक्ट्रेट कॉलोनी15 लाख चोरीदो चोरोंपुलिस गिरफ्तारRudrapur Collectorate Colony15 lakh stolentwo thievespolice arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





