उत्तराखंड

Rudrapur: मजदूर को पिकअप ने रौंदा, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Admindelhi1
20 May 2025 4:21 PM IST
Rudrapur: मजदूर को पिकअप ने रौंदा, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
x
घायल मजदूर को सीपीयू कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

रुद्रपुर: नैनीताल रोड पर सड़क पार कर रहे मजदूर को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को सीपीयू कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार की दोपहर रोडवेज बस अड्डे के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और युवक डिवाइडर से टकराकर लहूलुहान हो गया।

इसी बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ दूरी पर लोगों ने पिकअप रोककर चालक की पिटाई कर दी। घायल युवक ने अपना नाम कैलाश निवासी मुजफ्फरपुर बिहार बताया। कहा कि वह सोमवार को ही रोजगार की तलाश में रुद्रपुर पहुंचा था और हादसे का शिकार हो गया। सीपीयू कर्मियों ने पिकअप सहित चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Next Story