उत्तराखंड

Rudrapur: ईंधन कीमतों में वृद्धि पर जनता सड़कों पर, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

Admindelhi1
10 April 2025 3:23 PM IST
Rudrapur: ईंधन कीमतों में वृद्धि पर जनता सड़कों पर, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन
x
"दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन"

रुद्रपुर: भाकपा (माले) के कार्यकतार्ओं ने गैस सिलिंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। बुधवार को (माले) के कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये और पेट्रोल डीजल की कीमत में दो रुपये की वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस दौरान भाकपा (माले) के जिला सचिव ललित मटियाली ने कहा कि गैस सिलिंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि का फैसला तब लिया गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा की मोदी सरकार के लिए आम जनता का हित कोई मायने नहीं रखता है।

ज्ञानी सुरेन सिंह ने कहा कि खाद, बीज, बिजली दरों के बढ़े दामों के बाद घरेलू गैस सिलिंडर और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी किसानों के लिए नई परेशानी बनेगी। अनिता अन्ना ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने के फैसले से महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। वहां आइसा नेता धीरज कुमार, गीता पासवान, पुष्पा देवी, जगजीत कौर, दर्शन सिंह, चंद्रप्रभा, अखिलेश सिंह, विजय शर्मा आदि थे।

Next Story