उत्तराखंड

Rudrapur: रकम न मिलने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया

Admindelhi1
19 May 2025 4:00 PM IST
Rudrapur: रकम न मिलने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया
x
"पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया"

रुद्रपुर: दो लाख रुपये नहीं मिलने पर पति ने सड़क पर ही चाकू से कई वार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

मुरादाबाद के शाला बिलारी निवासी सलोनी ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। बताया 15 जून 2024 को उसकी शादी सुनील के साथ हुई थी। एक माह बाद सास कमलेश, जेठ अनिल, ससुर भारत सिंह, ननद काजल और पति सुनील उनको कम दहेज लाने का ताना देने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। परेशान होने पर उसने पिता को उत्पीड़न की बात बताई।

सात मई को दादा उग्रसेन उसे ससुराल से शिव नगर रुद्रपुर ले आए थे। उसके ससुर और ननद भी रुद्रपुर में ही नौकरी करते हैं।

17 मई को वह दूध लेने नजदीक में दुकान पर गई थी। वहां पति ने उससे दो लाख रुपये की व्यवस्था करने की बात कही। इन्कार करने पर पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनके गर्दन के साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर वार किया गया। भीड़ एकत्र होता देख पति भाग गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

महिला ने पति पर जान से मारने की मंशा से हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोई काउंसलिंग नहीं चाहती है। पुलिस ने पति, सास, जेठ, ससुर,और ननद पर केस दर्ज किया है

Next Story