उत्तराखंड

Rudrapur: सिल्ट क्षेत्र में अगले वर्ष से नहीं होगी खेती

Admindelhi1
7 March 2025 4:26 PM IST
Rudrapur: सिल्ट क्षेत्र में अगले वर्ष से नहीं होगी खेती
x
"लोगों को चिह्नित कर नोटिस देने के लिए कहा"

रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बौर और हरिपुरा जलाशय का निरीक्षण किया। हरिपुरा जलाशय के सिल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से खेती करने का मामला सामने आने पर उन्होंने ऐसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस देने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता सिंचाई और तहसीलदार को अगले वर्ष से जलाशय क्षेत्र में खेती प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ईई सिंचाई और जिला पर्यटन अधिकारी को जलाशयों में पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जलाशय के किनारे ठेली, रेहड़ी लगाने से कूड़ा-गंदगी होने पर सफाई की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बताया कि गूलरभोज निकाय की ओर से मोबाइल शौचालय स्थापित किया गया है। फिर भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पाती। डीएम ने तहसीलदार को डाम क्षेत्र में दुकानें, ठेली, रेहड़ी लगाने वालों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए।

ईई सिंचाई केएस डांगी ने बताया कि हरिपुरा जलाशय में 50 प्रतिशत से अधिक सिल्ट है। जमरानी बांध बनने के बाद वहां का पानी भी हरिपुरा जलाशय आएगा। ऐसे में हरिपुरा जलाशय का डी-सिल्टिंग कराना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ यूसी तिवारी, तहसीलदार लीना चंद्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, एई विशाल प्रसाद आदि शामिल थे।

Next Story