Rudrapur: एसकेएम के निजी कार्यक्रमों में इस्तेमाल पर रोक

रुद्रपुर: संयुक्त किसान मोर्चे (एसकेएम) की बैठक में अमेरिका की टैरिफ नीति की आलोचना करते किसानों को बर्बाद करने की साजिश करार दिया गया। इस दौरान तय किया गया कि व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए एसकेएम का इस्तेमाल नहीं होगा।
शुक्रवार को बगवाड़ा स्थित मंडी समिति सभागार में मोर्चे से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि हर महीने की पहली तारीख को बिगवाड़ा स्थित मंडी में बैठक आयोजित की जाएगी। हर किसान संगठन से पांच लोग अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे। एसकेएम के राष्ट्रीय कार्यक्रम को सभी संगठन अनिवार्य से संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले करेंगे।
स्थानीय मुद्दे पर एसकेएम आपसी सहमति के बाद ही कार्यक्रम तय करेगा। कोई भी संगठन या व्यक्ति एसकेएम के नाम को व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल नहीं करेगा। एसकेएम के हवाले से व्यक्तिगत रूप से बयान जारी नहीं करेगा। इस दौरान केंद्र सरकार से अमेरिका की टैरिफ नीति पर रोक लगाने की मांग की गई। वहां बल्ली सिंह चीमा, तजिंदर सिंह विर्क, जगतार सिंह बाजवा, बलजिंदर सिंह मान, योगेंद्र यादव, जागीर सिंह आदि थे।





