
x
Rudrapur रुद्रपुर : दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. अज्ञात वाहन ने रामपुर रोड पर दंपति को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई
अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंदा
घटना बुधवार सुबह पांच बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार कलम सिंह दानू ( 67) निवासी चमोली अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर प्रीत विहार गए थे. दंपति सुबह बेटी के घ से दिल्ली जाने के लिए निकले थे. दंपति रोडवेज बस पकड़ने के लिए सुबह बेटी के घर से निकले थे. रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने दंपति को रौंद दिया.
कीमोथेरपी के लिए जा रहे थे दिल्ली
हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कमल अपनी पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली जा रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.
TagsRudrapur अज्ञात वाहनदंपति रौंदादोनों मौतRudrapur Unknown vehicle ran over coupleboth diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





