उत्तराखंड

Rudrapur: सीसीटीवी के बिना मेडिकल स्टोर पर प्रशासन सख्त

Admindelhi1
16 May 2025 6:15 PM IST
Rudrapur: सीसीटीवी के बिना मेडिकल स्टोर पर प्रशासन सख्त
x
"सीसीटीवी नहीं होने पर मेडिकल स्टोर पर होगी कार्रवाई"

रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने नशामुक्त देवभूमि मिशन के तहत दवाई की दुकानों में सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य बताया। कहा कि जिन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हों और संचालित नहीं हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। डीएम ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय समिति की बैठक ली।

ड्रग निरीक्षक को सभी मेडिकल की दुकानों का जांच/निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि जो मेडिकल की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही हों या प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने में लिप्त हों, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में 183 एंटी ड्रग्स कमेटियां सक्रिय हैं। जिले मेंं सात नशामुक्ति केंद्र संचालित हैं, दो सरकारी नशामुक्ति केंद्र के लिए जिला चिकित्सालय और अजीतपुर किच्छा में शिक्षा विभाग के विद्यालय में खोलने के लिए स्थल चयन करने का कार्य किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Next Story