उत्तराखंड

Rudrapur: युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Admindelhi1
21 Jun 2025 5:18 PM IST
Rudrapur: युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
x
"पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा"

रुद्रपुर; खेड़ा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीचबचाव कर रहे युवक पर फायरिंग कर घायल करने वाले नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

खेड़ा वार्ड सात निवासी मोहम्मद इमरान ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि बुधवार देर रात उनके घर के बाहर झगड़े का शोर हो रहा था। वह पिता मोहम्मद हारून के साथ पीपल के पेड़ वाले चौराहे पर आया था। वहां पर मोहल्ले में रहने वाले नंदन उर्फ चंदन यादव, ईजाज और रिजवी वहीं के रहने वाले अयान के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने मारपीट करने से रोका तो ईजाज और रिजवी के उकसाने पर नंदन ने पिस्टल से उन पर फायर कर दिए। एक गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। पुलिस ने नंदन, ईजाज और रिजवी के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नंदन को रम्पुरा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक .32 बोर की अवैध पिस्टल, एक मैगजीन, दो कारतूस बरामद किए गए। साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 61(2) बीएनएनएस की बढ़ोतरी की गई

Next Story