उत्तराखंड

Rudrapur: एक चालक अपने ई रिक्शा में अचेत हालत में मिला, हुई मौत

Admindelhi1
1 March 2025 2:00 PM IST
Rudrapur: एक चालक अपने ई रिक्शा में अचेत हालत में मिला, हुई मौत
x
"परिजनों ने प्रेम प्रसंग में जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया"

रुद्रपुर: एक चालक अपने ई-रिक्शा में अचेत मिला। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूल रूप से रामपुर के थाना पटवाई के ग्राम हरियाल निवासी सुमित पाल (20) ट्रांजिट कैंप के गड्ढा कॉलोनी में रहता था।

वह ई रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार शाम उसने अपने ममेरे भाई राज कुमार को फोन कर काशीपुर बाईपास स्थित गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के पास बुलाया था। जब वह मौके पर पहुंचा तो सुमित अपने ई-रिक्शा रिक्शा में बेहोश पड़ा था।

राजकुमार उसे पहले निजी अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ममेरे भाई ने बताया कि सुमित का क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी के बाद युवती के भाई ने सुमित के धमकी दी थी। आरोप लगाया कि इसी वजह से सुमित को जहरीला इंजेक्शन दिया गया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का पता चलेगा। परिजनों की ओर से तहरीर दी जाएगी तो जांच कराई जाएगी।

Next Story