उत्तराखंड

Rudrapur: एसबीएस कॉलेज की 2,224 सीटों के लिए 4,000 छात्रों ने किया आवेदन

Admindelhi1
15 July 2025 1:31 PM IST
Rudrapur: एसबीएस कॉलेज की 2,224 सीटों के लिए 4,000 छात्रों ने किया आवेदन
x

रुद्रपुर: शैक्षिक सत्र में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक फिर एसबीएस डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन शुरू हो गया है। सोमवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं के आने से चहलपहल बढ़ गई। वहीं कॉलेज प्रशासन समर्थ पोर्टल के तहत स्नातक प्रथम वर्ष में छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया में जुट गया। कॉलेज में निर्धारित कुल 2224 सीटों के सापेक्ष समर्थ पोर्टल पर पहले चरण में 4000 आवेदन किए गए। इसमें सबसे अधिक बीकॉम में सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक आवेदन हुए हैं।

कॉलेज प्रशासन ने पहले चरण में किए गए आवेदन के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर ली है। पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को बुलाया जाएगा। कॉलेज में पहले दिन कक्षाएं भी चलीं। प्राचार्य डाॅ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर स्नातक प्रथम वर्ष में किए गए आवेदन के लिए मेरिट सूची तैयार की गई है। पहले चरण में 75 फीसदी से अधिक मेरिट वालों को बुलाया जाएगा।

कॉलेज में कक्षावार सीटें और आवेदनों की संख्या:

कक्षा - कुल सीट - कुल आवेदन

बीए - 1156 - 1961

बीकॉम - 560 - 1150

बीएससी बायो ग्रुप - 224 - 433

बीएससी मैथ्स ग्रुप - 224 - 227

बीबीए - 60 - 22

Next Story