Rudrapur: नामांकन के पहले दिन 2862 दावेदारों ने ठोकी ताल

रुद्रपुर: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन का आज अंतिम दिन है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग केंद्रों पर उमड़े। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 2862 दावेदारों ने नामांकन किया। तीन दिन तक चले नामांकन में कुल 4806 लोगों ने पर्चा भरकर अपनी दावेदारी की है।
पंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए नामांकन दो जुलाई से शुरू होकर पांच तक होने हैं। इस प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर सदस्य पद के लिए पर्चे दाखिल किए गए। इसमें 133 लोगों ने नामांकन किया।
वहीं खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर विकास खंड मुख्यालय पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए गए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर एक-एक कर दावेदार नामांकन करने आते रहे। शाम चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। इस दौरान सबसे अधिक प्रधान पदों पर नामांकन का रुझान रहा। तो वहीं अद्येय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी लोगों की भीड़ लगी रही





