उत्तराखंड

Rudraprayag: सोनप्रयाग जंगल में भटका युवक, एसडीआरएफ ने बचाया

Admindelhi1
24 Feb 2026 5:21 PM IST
Rudraprayag: सोनप्रयाग जंगल में भटका युवक, एसडीआरएफ ने बचाया
x

रुद्रप्रयाग: गूगल मैप के सहारे गलत रास्ते पर चलकर उत्तराखंड के लिए साेनप्रयाग के जंगलमेें भटके मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति काे एसडीआरएफ ने सकुल रेस्क्यू किया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) काे साेमवार रात काे रुद्रप्रयाग जिले के थाना सोनप्रयाग से मुनकटिया से लगभग 1.5 किमी आगे जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति के भटकने की खबर मिली। इस पर साेनप्रयाग से एसडीआरएफ की एक टीम उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रात में ही अंधकार और दुर्गम जंगल मार्ग की कठिन परिस्थितियों के बावजूद सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने जंगल में लगभग 2 किमी तक खोजबीन कर भटके व्यक्ति का रेस्क्यू किया।

पूछताछ में सामने आया कि मध्य प्रदेश के जिला सीधी के बाटाेली, गाेपदबनास निवासी 62 वर्षीय राजभवन काैल सोनप्रयाग से आगे जाते समय गूगल मैप के निर्देशों के कारण गलत मार्ग पर चला गया था, जिससे वह घने जंगल में भटक गया था। एसडीआरएफ टीम ने काैल को जंगल से सुरक्षित निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Next Story