उत्तराखंड

Rudraprayag: कुंड बैराज में जलस्तर बढ़ा, सतर्क रहें

Admindelhi1
30 March 2026 5:35 PM IST
Rudraprayag: कुंड बैराज में जलस्तर बढ़ा, सतर्क रहें
x

रुद्रप्रयाग: सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने एक अप्रैल (बुधवार) को कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने को लेकर सूचना जारी की है।

जारी सूचना के अनुसार, बैराज के रेडियल गेट्स के अनुरक्षण (मेंटेनेंस) एवं सिल्ट फ्लैशिंग कार्य के चलते सुबह 07:30 बजे से दोपहर 04 बजे तक सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान मंदाकिनी नदी का जल स्तर और प्रवाह सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

प्रबंधन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में स्वयं और अपने मवेशियों को नदी की ओर न जाने दें। साथ ही, नदी क्षेत्र में खनन कार्य कर रहे संस्थानों और व्यक्तियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी मशीनरी को निर्धारित समय के दौरान नदी क्षेत्र से दूर रखें। प्रबंधन ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम बताते हुए सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की है।

Next Story