उत्तराखंड
Rudraprayag : केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
Tara Tandi
2 Nov 2024 11:49 AM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में शीतकाल के लिए मन्दिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. परंपराओं के अनुरूप मंदिर के गर्भगृह से हक-हकूकधारियों ने बाबा केदार का छत्र निकाला.
मुख्य बिंदु
हक-हकूकधारियों ने गर्भगृह से निकाला छत्र
बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बीते शुक्रवार को परंपराओं के अनुरूप मंदिर के गर्भगृह से हक-हकूकधारियों ने भगवान केदारनाथ का छत्र निकाला. बता दें आगामी तीन नवंबर को भैयादूज के पवन पर्व पर केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे.
16 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16 लाख पहुंच गई है. पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. बता दें बाबा केदार के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊंखीमठ उत्सव डोली पहुंचेगी. जहां केदारनाथ बाबा श्रद्धालुओं को छह महीने तक दर्शन देंगे.
TagsRudraprayag केदारनाथ धामकपाट बंदप्रक्रिया शुरूRudraprayag Kedarnath Dhamdoors closedprocess startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





