Rudraprayag: रेस्क्यू ऑपरेशन में 11वें दिन भी लगी टीमें, 9 लापता

रुद्रप्रयाग: छेनागाड़ में 11वें दिन रेस्क्यू जारी है। इस दाैरान राहत एवं बचाव कार्य में ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। सोमवार आज के दिन भी रेस्क्यू टीमें मैनुअल सर्चिंग के साथ-साथ जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबे को हटाकर जमीन की गहराई तक खुदाई कर रहीं हैं, ताकि लापता लोगों का कोई सुराग मिल सके।
प्रशासन ने खोजबीन को और तेज करते हुए मैन्यूली उपयोग होने वाले संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी मदद को भी अभियान में जोड़ा है। जिससे लापता लोगो की खोजबीन की जा सके।वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके छेनागाड मार्ग को दोबारा सुचारु करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जब तक सभी लापता व्यक्तियों का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।





