उत्तराखंड

Rudraprayag: चीरबासा में हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाल रही टीमें

Admindelhi1
16 Sept 2026 8:25 AM IST
Rudraprayag: चीरबासा में हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाल रही टीमें
x
चीरबासा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को केदारनाथ धाम से गौरीकुंड की ओर लौट रहे यात्रियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्र में रेस्क्यू और सुरक्षा टीमों की तैनाती की गई है।

डीडीआरएफ, आपदा मित्र और पुलिस बल की टीमें चीरबासा में लगातार निगरानी कर रही हैं। यात्रियों को संभावित खतरे से सुरक्षित निकालने के लिए टीमों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेस्क्यू टीमों ने यात्रियों को सुरक्षा हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। टीम के जवान यात्रियों को हेलमेट पहनाकर आवश्यक सावधानियों के साथ चीरबासा के संवेदनशील हिस्से से सुरक्षित पार करा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों से अपील की है कि वे चीरबासा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें, रेस्क्यू टीमों के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए मौके पर तैनात टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

Next Story