
x
गौरीकुंड में शव मिलने की घटना से क्षेत्र में दहशत
रुद्रप्रयाग: जिले के गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के जवानाें ने मौके पर पहुंचकर शव को दुर्गम क्षेत्र से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे एक घोड़ा चालक ने गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव काे सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से निकाल कर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
Tagsरुद्रप्रयागगौरीकुंडनदी किनारेशवमिलनेसनसनीRudraprayagGaurikundriver bankdead bodymeetingsensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





