उत्तराखंड
Rudraprayag: सोनप्रयाग-मुनकटिया के पास भूस्खलन, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद
Admindelhi1
2 July 2026 1:40 PM IST

x
सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच रास्ता बंद, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर यातायात और पैदल आवाजाही को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोक दिया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग को जल्द खोलने के लिए संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मलबा और बड़े पत्थर हटाने के कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हैं। अधिकारियों ने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुचारु और सुरक्षित होने के बाद ही यातायात पुनः शुरू किया जाएगा। तब तक श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
Tagsरुद्रप्रयागसोनप्रयागमुनकटियाभूस्खलनकेदारनाथपैदल मार्गबंदRudraprayagSonprayagMunkatiyalandslideKedarnathfootpathclosedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





